खरसावां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खरसावां द्वारा आयोजित श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न

खरसावां शहरी क्षेत्र के काली मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खरसावां के और से श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया इस शुभ अवसर पर सभी राष्ट्रीय भक्तों ने परम पवित्र भागवत् ध्वज का स्वयंसेवक संघ की सदस्य ने वारी वारी से पूजा अर्चना किया। सभी ने राष्ट्रीय कार्य हेतुसपपेण भावना से राष्ट्र का सेवा करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांत सेवा प्रमुख मोहन कच्छप ने कहा कि गुरुकी सेवा करने से हम अपने प्रेरणाओं को आगे बढ़ते हैं गुरु ही हमें आगे का रास्ता दिखाते हैं।

परम पवित्र भागवत् ध्वज हमारी संस्कृति के आधार स्तंभ है भारतीय संस्कृति इसी को छत्रछाया में विकसित हुई है इसी के छत्रछात्रा मैं वेदों की रचना हुई और हमारे सम्राटों ने अपना पुरुषार्थ प्रकट किया इस प्रकार यह हमारे सांस्कृतिक गुरु है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीर भगत सिंह शाखा का प्रमुख शिक्षक प्रभात सिंह स्वासी, जिला धर्म जागरण प्रमुख अभिषेक सारंगी, प्रदुन महती, अभियान संघ प्रमुख कालीचरण महतो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्य आलोक दास विश्व हिंदू परिषद प्रखंड संयोजक मनमीत सिंह, लाल सिंह सोय, राईतु हाईबुरु, सुशील सारंगी, दुर्योधन प्रमाणिक, कानडी सुवरुई, बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य उपस्थित थे।
