Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने खरसावां विधानसभा सीट पर ठोका दावा, जिला अध्यक्ष को दिया आवेदन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा के समपित कार्यकर्ता मंगल सिंह सोय ने खरसावां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इसको लेकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव को आवेदन दिया है। उन्होंने पहली प्राथमिकता पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा को देने की मांग की है।

श्री सोय ने कहा कि यदि मुंडा जी चुनाव नहीं लड़ते हैं तो उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए भारतीय जनता पार्टी के एक ऐसे नेता जिन्होंने विधायक रहते हुए राज्य के हित में झारखंड के मुख्यमंत्री के लिए अपना विधायको छोड़ दी और आज भी भाजपा के लिए अपने सक्रिय योगदान लगातार जारी रखते हुए क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान में लगे हुए हैं वर्ष 2009 में मंगल सीय के जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लाया भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका हाथ लगा विधायक भी बन गए।

झारखंड की राजनीति के लिए मंगल सिंह सोय ने भरत की भूमिका में खरसावां के विधायक के पद को राम के खड़ाऊ की तरह संभाल रखा था अर्जुन मुंडा के लिए। जैसे ही परिस्थितियों को आवश्यकता पड़ी विधायक पद से सहजता से विधानसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया एक सरल स्वभाव संगठन की प्रति त्यागी व्यक्तित्व के धनी श्री मंगल सोय आज भी लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाते हैं आशा है संगठन इनके संघर्ष त्याग एवं राजनीतिक कर्मठता का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *