Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर के गाढ़ाबासा निवासी टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्ररास्ट्राकचर के सीनियर सुपरवाइजर ओम प्रकाश का ऑफिस में लटका मिला शव

जमशेदपुर के गाढ़ाबासा निवासी टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्ररास्ट्राकचर के सीनियर सुपरवाइजर ओम प्रकाश का ऑफिस में लटका मिला शव..सुसाइड नोट बरामद.जांच में जुटी पुलिस।

गोलमुरी थाना अंतर्गत गाड़ाबासा 5 नंबर लाइन निवासी ओम प्रकाश का शव उनके ऑफिस टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्ररास्ट्राकचर गोलमुरी में पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया. ओम प्रकाश सीनियर मैनेजर के पद पर पदस्थापित थे. उनके पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. उनके जीवन लीला समाप्त करने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है.

वही इस घटना की खबर जैसे ही उनके घरवालों और उनके चाहने वाले को मालूम चला तो उनलोगो का वहा पहुंचना शुरू हो गया है. मौके पर भाजपा नेता दिनेश कुमार, टाटा वर्क्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष के रघुनाथ पांडे सहित समाज के अन्य प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी लोगों का पहुंचना शुरू हो गया हैं वही पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी है आखिर सुसाइड करने के पीछे कारण क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *