खरसावां के 7 करोड की निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का विधायक ने किया निरीक्षण, खराब निर्माण देखकर आग बबूला हुए विधायक, मुख्य सचिव से करेंगे शिकायत
खरसावां में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना में संवेदक द्वारा बरती जा रही घोर अनियमितता का मुद्दा छाया हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां प्रखंड के अंतर्गत खरसावां कदमडीहा में 7 करोड की लागत से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया। विधायक के औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीण जलापूर्ति योजना स्थल पर पुराने भवन को तोडकर चारदिवारी निर्माण में पुरानी ईटो का इस्तेमाल किया हुआ पाया। कार्य का गुणवत्ता इतना खराब है कि नवनिर्मित चारदिवारी दो टुकडो में बट गया है। चारदिवारी का टाईबिंम भी क्रैक हो चुका है। वही ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत नव निर्मित पम्प हाउस के बिल्डिंग का पिलर भी झुक हुआ पाया। इसके अलावे ग्रामीण जलापूर्ति योजना के खराब निर्माण देखकर विधायक आग बबूला हो गए। साथ ही ग्रामीण जलापूर्ति योजना निर्माण कार्य में हो रहे गडबडी और घटिया निर्माण कार्य की शिकायत झारखंड के मुख्य सचिव से करने की बात कही।

साथ ही विधायक ने सरायकेला खरसावां पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को सबसे भ्रष्ट बताया। निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना के निरीक्षण में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, समाजसेवी बासंती गागराई, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामड, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, पंसस अमर सिंह हांसदा, ललन तिवारी, अरुण जमुदा, रानी हेंब्रम, साधु चरण सोय, रघुनाथ गोप, मोहम्मद मुस्ताक आदि उपस्थित थे। खरसावां की ग्रामीण जलापूर्ति योजना अधूरी,ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत खरसावां प्रखंड के अंतर्गत खरसावां, कदमडीहा, गोड़ामारा एवं सामुरसाई राजस्व ग्रामों को चिन्हित कर लगभग 15 करोड की लागत से शुरू किया गया ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत 3448 घरों तक पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल की योजना आज भी अधूरी है।

जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रही है। इस योजना के तहत खरसावां एवं कदमडीहा राजस्व ग्रामों में 7 करोड की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना चल रहा है। इसके तहत 1726 घरों में पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुचाना है। वर्ष 2023 को इस योजना को पूर्ण करना था। लेकिन वर्ष 2024 में भी अधुरा है। परंतु डेटलाइन के दस माह बाद भी योजना का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। जबकि खरसावां के गोड़ामारा एवं सामुरसाई राजस्व ग्रामों में 8 करोड की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य होना था। इसके तहत 1722 घरों में पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुचाना था। इसके तहत तेलाईडीह एवं जोरडीहा पंचायत के 10 गांव लाभाविन्त होगा। लेकिन यह भी योजना अधुरी है। 1726 परिवारों को मिलेगा पाइप लाइन से पानीखरसावां जलापूर्ति योजना से कुल 18 मुहल्लों के 1726 परिवारों तक पाइप पाइन से पानी पहुंचाया जायेगा।

इस योजना से बेहरासाही के 140, ब्लॉक कॉलोनी के 28, चांदनी चौक के 55, गोडासाई के 36, हाट टोला के 32, कदमडीहा के 125, पांचगछिया के 36, बाजारसाही के 112, ढ़ीपासाई के 172, दितसाही के 129, खंजाचीसाही के 89, कुम्हारसाही के 210,माहालीसाई के 115, मनुटोला के 65, पति साई के 89, तलसाही के 91, टुनियाबाड़ी के 127 व तुरीसाई के 75 परिवारों तक पाइप लाइन के जरीये पानी पहुंचाया जायेगा। धीमी गति से चल रहा है जलापूर्ति योजना का कार्य खरसावां के महत्वाकांशी जलापूर्ति योजना का कार्य देरी से चल रही है। जलापूर्ति योजना में पंप हाउस व जल मीनार का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जबकि जलापूर्ति के लिये पाइप बिछाने का कार्य अभी ठीक ढंग से शुरु भी नहीं किया गया है। विभाग की ओर से अगले तीन-चार माह में योजना से घरेलू जलापूर्ति शुरु करने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों जलापूर्ति योजनाओं पर करीब 8 करोड रुपये खर्च हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य में पारदर्शिता भी बरती नहीं जा रही है। योजना से संबंधित किसी तरह का योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जिससे योजना के संबंध में जानकारी मिल सके।1726 परिवारों को मिलेगा पाइप लाइन से पानीखरसावां जलापूर्ति योजना से कुल 18 मुहल्लों के 1726 परिवारों तक पाइप पाइन से पानी पहुंचाया जायेगा। इस योजना से बेहरासाही के 140, ब्लॉक कॉलोनी के 28, चांदनी चौक के 55, गोडासाई के 36, हाट टोला के 32, कदमडीहा के 125, पांचगछिया के 36, बाजारसाही के 112, ढ़ीपासाई के 172, दितसाही के 129, खंजाचीसाही के 89, कुम्हारसाही के 210,माहालीसाई के 115, मनुटोला के 65, पति साई के 89, तलसाही के 91, टुनियाबाड़ी के 127 व तुरीसाई के 75 परिवारों तक पाइप लाइन के जरीये पानी पहुंचाया जायेगा।
