जमशेदपुर के मारुति सुजुकी शोरूम में अपराधियों ने की अंधफायरिंग,क्षेत्र में सनसनी

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत नटराज बिल्डिंग के समीप मारुति सुजुकी शोरूम में अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की है इस फायरिंग में मारुति सुजुकी शोरूम में लगे शीशे से गोली आर पार कर गया है।

वहीं सूचना पाकर मौके पर बिस्टुपुर पुलिस थाना पहुंची और मौके से खोखा बरामद किया पुलिस आगे की जांच कर रही है और आस पास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है मिली सूचना के अनुसार अपराधी बाइक से आए थे और फायरिंग कर वहां से चलते बने इन दिनों जमशेदपुर में फायरिंग की घटना में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है और शहर में बढ़ती अपराध कहीं ना कहीं जमशेदपुर पुलिस के कार्य शैली पर भी सवाल उठा रहा है।

बीते कल शुक्रवार को पहले टेल्को और उसके बाद जुगसलाई में गोली कांड की घटना हुई और आज बिष्टुपुर में अपराधियों ने फायरिंग की है ऐसे पुलिस पुरे घटना की छानबीन में जुट गई है
