सरायकेला भाजपा नगर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

सरायकेला भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दरीगा के अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री सह नगर प्रभारी विश्वजीत प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार और लूट का बाजार गर्म युवाओं को ठगने वाली युवा विरीधी हेमंत सरकार को होगी विदाई।

प्रधान ने कहा कि आगामी 23 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में हेमंत सरकार की युवाओं से रोजगार के नाम पर वादाखिलाफी और नियुक्तियों में प्राप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची के मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। राज्य में पिछले साढे चार साल से युवाओं को ठगने वाली और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने गांव गरीब, किसान , दलित, आदिवासी, महिला एवं नौजवान सभी को ठगा। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजा सिंह देव, जिला कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी, तुषार दुवे, सुमित चौधरी, बीजु, बिंदेश्वरी महतो बड़ी संख्या में भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

