भाजपा नेता गणेश माहली ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का भाजपा में किया स्वागत

पिछले दो चुनावों में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहें गणेश माहली ने भी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सीरेन के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया है। गणेश माहली ने अपने फेसबुक पर ट्वीट करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारी व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री चंपाई सोरेन जी आपका विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। जिला भाजपा कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी है।

