Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा नेता गणेश महाली के प्रयास से सरायकेला के सरमाली गांव में लगा ट्रांसफार्मर, गांव हुआ रोशन

भाजपा नेता गणेश महाली के प्रयास से सरमाली गांव में 100 केवी और 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा।उन्होंने सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सरमाली गांव के ऊपर टोला में 100 केवी और नीचे टोला में 63 केवी का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया।

उन्होंने बताया कि उक्त गांव के दोनों ट्रांसफार्मर वज्रपात के कारण पिछले दिनों जल गया था। जिससे गांव के लोगों को बिजली से संबंधित कार्य करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। गांव वालों ने मुझसे संपर्क स्थापित किया और आज रविवार को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। रविवार होने के बावजूद भी विभाग ने जिस प्रकार सहयोग किया इसके लिए विभाग के प्रति आभार धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *