राजनगर के नवयुवक संघ टाॅगरानी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी नव युवक संघ टाॅगरानी द्वारा आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में जबरदस्त टीमों ने भाग लिया और अपनी टीम एवं गांव का नाम के साथ अपना कला कौशल का प्रदर्शन कर लाखों दर्शकों के दिल में अपना स्थान बना लिया।

प्रथम पुरस्कार – दीवाना क्लाब राणेडीह 60,000 रुपये एवं बंपर खासी, ट्रॉफी ,फुटबॉल । द्वितीय पुरस्कार पुरस्कार चुन्कू पोल्ट्री फार्म बाना 50,000 रूपये एवं बंपर खस्सी , ट्रॉफी तृतीय पुरस्कार सारना तरुप सीनी 25,000 रुपये एवं बंपर खस्सी , ट्रॉफी ,जर्सी ,चतुर्थ पुरस्कार रांगा सपोर्टिंग क्लब 25,000 रुपये ,बंपर खस्सी , ट्राफी एवं फुटबॉल दिया गया।

बेस्ट रनिंग को रेंजर साइकिल एवम् बेस्ट गोलकीपर को रेंजर साइकिल दिया गया। बाना पंचायत के मुखिया श्री राम सिंह हेम्ब्रम ने कहा कि नव युवक संघ टाॅगरानी वर्ष 1991 से स्थापित किया गया, प्रत्येक साल एक और दो सितंबर (दो दिवसीय) को धूमधाम से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

झारखंड के अलावा उड़ीसा, बंगाल के खिलाड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता खेल में भाग लिया इस साल फुटबॉल खेल में 32 टीमों शामिल थे। फुटबॉल खेलने से मानसिक विकास के लिए बहुत फायदेमंद है। अर्जुन टेंट हाउस ,साउंड और डेकोरेशन सोसोमोली के द्वारा पंडाल एवं पूरा फुटबॉल मैदान को दुल्हन की तरह सजाया।फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष – दीवाना महतो , सचिव- पलटन किस्कू , कोषाध्यक्ष – आम्पा किस्कू , संचालक – राम सिंह हेंब्रम , सक्रिय सदस्य- गोदाय सरदार , नेपाली बारीक, फूलचंद महतो , चौतन किस्कू , नेपाल हंसदा , शिवचरण मार्डी , रॉयल जामुदा , प्रकाश राउत , मनसा किस्कू ,लाल मोहन महतो , महादेव महतो, लंबू मुर्मू , भारत टुडू ,अनिल कपूर महतो , रंजीत महतो और उद्घाटन कर्ता पूर्व मुखिया जवाहर लाल सरदार एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
