Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पहुंचे खरसावां, शहीदों को किया नमन, कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से किया स्वागत

खरसावां : हजारों समर्थकों के काफिले के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का काफिला बुधवार को खरसावां पहुंचा जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री खरसावां शहीद वेदों पहुंचे और खरसावां गोली कांड के शहीदों को नमन किया।

उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने खरसावां काली मंदिर सामुदायिक भवन सभागार मे भाजपा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत की। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्म जोशी से स्वागत किया अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में काफी लंबी लड़ाई लड़ी मगर मेरे संघर्ष का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उचित सम्मान नहीं दिया।

आज मैं झारखंड के मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए भारतीय जनता पार्टी का रास्ता चुना क्योंकि भाजपा ही झारखंड का सर्वांगीण विकास कर सकती है और यहां के जल जंगल जमीन के साथ यहां के आदिवासी मूल वासियों के हितों को रक्षा कर सकती है। घुसपैठ झारखंड का एक बड़ा मुद्दा बन गया है यहां के आदिवासियों माताओं बहनों के अस्मत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

वर्तमान झारखंड सरकार में हमारी बातों को अनसुना किया जा रहा था इसीलिए हमने निर्णय लिया की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस आंदोलन को आगे बढ़ाना है इसी सोच के साथ हमने भाजपा के साथ नए अध्याय की शुरुआती की है झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत करने के लिए हमने अपना खून पसीना बहाया है मगर मेरे साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया उससे मेरी भावना आहत हुई है मैं वहां से अकेला ही निकला धीरे-धीरे यह बढ़ता जा रहा है इसीलिए पूर्ण विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन होना ही चाहिए और भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों का प्यार और जन समर्थन मिल रहा है हम वर्तमान सरकार को उखाड़ फेकेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद विजय बधेल, भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बीदरा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, पश्चिम सिंहभूम भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *