डुमरडीहा पंचायत में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित, शिविरों में ऑन द स्पॉट विभिन्न मामलों का किया गया निष्पादन

“आपकी योजना , आपकी सरकार , आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज डुमरडीहा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। वरीय अधिकारियों की उपस्थिति के साथ प्रतिनियुक्ति नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में शिविरों का संचालन किया गया है। शिविरों में झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना एवं आवास को लेकर अलग-अलग स्टाल लगाए गए। झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्सुकता देखी गई ।

शिविर में आज मुख्यमंत्री मईया योजना ,मुख्यमंत्री पशुधन योजना , बिरसा हरित ग्राम योजना , किसान क्रेडिट कार्ड , सर्वजन पेंशन योजना , सावित्रीबाई फूल किशोरी समृद्धि योजना , हरि राशन कार्ड , मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कल्याण विभाग ,जाति आय प्रमाण पत्र, राज्यस्व अभिलेखों संशोधन , जे एस एल पी एस , मत्स्य विभाग, एवं पशुपालन विभाग आदि का अपना-अपना स्टल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया गया। आमजनों के अनेक प्रकार के समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया।

आज डुमरडीहा पंचायत शिविर मेंआबुआ आवास में 285 आवेदन , मुख्यमंत्री पशुधन योजना में 01 आवेदन , बिरसा हरित ग्राम योजना में 51 आवेदन , किसान क्रेडिट कार्ड से 05 आवेदन , सर्वजन पेंशन योजना से 32 आवेदन , सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से 29 आवेदन, हरा राशन कार्ड से 05 आवेदन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से 01 आवेदन, जाति आय प्रमाण पत्र से 02 आवेदन , राज्य अभिलेखों संशोधन से 03 आवेदन , जेएए्लपीएस से 19 आवेदन ,मत्स्य विभाग से 09 आवेदन प्राप्त हुआ। कूल आवेदन प्राप्त – 442 , निष्पादित 99 आवेदन हुआ।

