रक्त का काेई विकल्प नहीं, इसका दान ही एकमात्र उपाय, रक्तदान करें और दूसरों का जीवन बचाएं – गजेन्द्र

गुरुकुल के निदेशक गजेन्द्र नाथ चौहान ने सदर अस्पताल सरायकेला में ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करने के बाद कहा कि रक्तदान के लिए युवा वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है तभी रक्त की कमी को अस्पतालों में पूरा किया जा सकता है।

एक इंसान की रक्त की कमी को पूरा एक दूसरा इंसान ही कर सकता है। इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है।अगर युवा जागृत होकर रक्तदान करेंगे तो देश में खून की कमी दूर हो जाएगी। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इस कार्य के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे आने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य की सेवा करने की भावना और आत्म संतुष्टि मिलती है।रक्तदान एक बहुत ही पुनीत कार्य हमारे और आपके द्वारा दान किए गए रक्त से किसी की जिंदगी बच सकती है। रक्तदान एक बहुत ही पुनीत कार्य है। रक्तदान महादान है इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है। रक्तदान करने पर दिल से बहुत ही खुशी मिलती है।

हमारा रक्त ना जाने किस जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन रक्षा कर सकता है। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नौजवानों को ब्लड डोनेशन कैंप में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के जिला स्तरों के अस्पतालों में खून की काफी कमी है इसे सभी लोग मिलजुल कर ही पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी लोग मिलजुल कर कार्य करेंगे तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।
