Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

JLKM के केंद्रीय महासचिव पांडुराम उर्फ सिरजन हाईबुरू विभिन्न ग्रामों में पीड़ित से मिले, मृतक को दी श्रद्धांजलि एवं दशकर्म में भी हुए शामिल

JLKM के केंद्रीय महासचिव पांडुराम उर्फ सिरजन हाईबुरू पिछले दिनों कंपनी में पैर टूटे पीड़िता राजेश से मिले*खरसावां विधानसभा अंतर्गत बीटापुर पंचायत के नारायणडीह गांव में केंद्रीय महासचिव पांडुराम उर्फ सिरजन हाईबुरू पिछले दिनों कंपनी में पैर टूटे पीड़िता राजेश से मिले और स्थिति की जानकारी ली l मालूम हो पीड़िता पिछले 5 वर्षो से राधा कृष्णा प्राo लिo कंपनी में कार्यरत था।

विगत कुछ दिन पहले सरायकेला प्रखण्ड अंर्तगत मुंडाटांड पंचायत के माहिलीडीह गांव निवासी बड़े भाई स्वरुप सुंदर माहिली जी का निधन हो गया था।आज उनके आवास JLKM के केंद्रीय महासचिव पांडुराम हायबुरु पहुंच कर पवित्र आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना किए ,साथ ही परिवार वालों के साथ इस दुःख की घड़ी में साथ खड़े हुए।

खरसावां विधानसभा अंतर्गत रीडिंग गांव में बीते दिनों मनहरी महतो की पत्नी अल्ता महतो का आकस्मिक निधन हो गया था। उनके दसाघाट में केंद्रीय महासचिव पांडुराम उर्फ सृजन हाईबुरू जी उपस्थित हुए। साथ में खरसावां प्रखण्ड अध्यक्ष तपन महतो, प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुखराम सोय, रीडिंग पंचायत अध्यक्ष मुकेश मुंडा, उपाध्यक्ष शैलेश महतो, मीडिया प्रभारी नरेश महतो, सत्यनारायण, सुमित, अजय महतो इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *