Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कदमा में आजसू नेता मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह पर महिला व नाबालिग बच्ची को बेरहमी से पीटने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ निवासी एक आदिवासी महिला और उसके नाबालिग बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर कदमा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. इसमें आरोपी आजसू नेता व मंगल अखाड़ा के संचालक मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह है. महिला का नाम 35 वर्षीय शुभा सरदार और उसकी बेटी 13 साल है. इस मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हो गया है. इसमें साफ दिख रहा है कि महिला और उसकी बेटी की पिटाई किस बेरहमी से किया जा रही है।

मुन्ना सिंह ने कहा यह घटना गाली गलौज के बाद क्रोध में घटित हुई है, जिसमे बडी साजिश है। वही पूरे मामले में आजसू नेता मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह से पूछे जाने पर महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोगों का अक्सर यही काम है. झूठा आरोप लगाकर दूसरों को फसाना और भारी भरकम रुपए का डिमांड करना. यही नहीं आए दिन जो महिला आरोप लगा रही उसी के साथ विवाद सभी का होता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *