Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा ने दिया नारा “ना कहेंगे ना सहेंगे अब बदल के रहेंगे”, कोल्हान के सभी विधानसभा क्षेत्रों मे भाजपा का परिवर्तन यात्रा 23 सितम्बर से

ना कहेँगे ना सहेंगे अब बदल के रहेंगे, इसी नारे के साथ भाजपा पुरे कोल्हान के सभी विधानसभा क्षेत्रों मे परिवर्तन यात्रा निकालेगी, 23 सितम्बर को बाहरगोड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित चित्रेशर धाम शिव मंदिर से यह यात्रा शुरू होगी और 2 अक्टूबर को चाईबासा मे इसका समापन होगा, इन 10 दिनों मे कोल्हान के सभी 14 विधानसभा सीटों पर यह यात्रा चलेगी और सभी जगह बड़े जनसभा का आयोजन किया जायेगा, इसकी जानकारी एक वार्ता के दौरान जिला भाजपा द्वारा दिया गया।

यात्रा की शुरुवात मे देश के क़ृषि मंत्री सह झारखण्ड भाजपा विधानसभा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेतागण मौजूद रहेंगे, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह परिवर्तन यात्रा के कोल्हान प्रभारी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बताया की विगत पांच वर्षो मे राज्य की हेमंत सरकार ने केवल जनता को ठगने का कार्य किया है।

राज्य मे भय भूक भ्रस्टाचार से जनता त्रस्त है, अपराध चरम सीमा पर है, केवल मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि आला अफसर भी भ्रस्टाचार मे लिप्त है और कई जेल मे है ऐसे मे अब जनता ने बदलाव का मन बना लिया है, और चुनाव मे जनता इसका जवाब इवीएम मशीन के माध्यम से देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *