खरसावां के गोढपुर से बकरी चोरी कर फरार होने की कोशिश कर रहे चार तस्करों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई, किया पुलिस के हवाले

खरसावां थाना के अंतर्गत गोढपुर से बकरी चोर कर कार से फरार होने की कोशिश कर रहे चार तस्करों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना सोमवार को दोपहर वक्त घटी जब एक तेज रफ्तार कार सरायकेला से खरसावां मुख्य की ओर से आई और खरसावां के गोढपुर गांव से एक बकरी को उठाकर कार में डाल दिया और खरसावां की ओर कार से भागने लगे।

बकरी उठाने के दौरान स्थानीय युवकों की नजर बकरी चोरों पर पड़ी। स्थानीय युवको से बाइक से पीछा किया। बकरी चोर कार सवार खरसावां बाजारसाई के रास्ते से भाग रहे थे। इसी क्रम में खरसावां बाजारसाई स्थित बारह चौक मे भीड़ होने के कारण बकरी चोर सवार कार निकल नहीं पाया और फंस गया। गांव वालों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से वे उस गाड़ी को रोकने में युवक सफल रहे। मौके पर कार सवार बकरी चोरों को पकड़ कर जमकर धुनाई कर खरसावां पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बकरी चोरों की पहचान जमशेदपुर के मानगो निवासी मोहम्मद अयान, मोहम्मद इबरार, मोहम्मद जुबेर एवं मोहम्मद नवाब के रूप में हुई। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के अनुसार चार बकरी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उनके पास से एक फोट कार, तीन मोबाइल एवं एक बकरी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए चोरो पर पहले भी कई चोरी और छिंताई के मामले दर्ज हैं।

