ईचागढ़ मे 6 सड़कों का विधायक ने किया भूमिपूजन, चांडिल के फोदलोगोड़ा मे पीसीसी सड़क व जलमीनार का शिलान्यास
सरायकेला : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में 21.65 किमी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन सोमवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत रुप से शीलापट्ट अनावरण कर किया।

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र मे 12 करोड़ 75 लाख कि लागत से निर्माण होने वाले 6 प्रमुख सड़कों का भूमि पूजन किया गया। जिसमें, बड़ा आमड़ा (हुटूप )से डूंगरीडीह भाया हुंडी 5.2 किमी, सितु से हड़तालडीह तक 3.8 किमी, झारुवा से चोगा तक 2.6 किमी, कुमारडीह से बड़ा चुनचुरिया तक 2.95 किमी, टिकर सिल्ली रोड से बंगाल बॉडर भाया रघुनाथपुर तक 3.9 किमी व सितु बड़ालापांग रोड से सापड़ा तक 3.2 किमी सड़क का विशेष मरम्मति किया जाएगा।

इस दौरान विधायक ने कहा 21.65 किमी सड़क का निर्माण 12 करोड़ 75 लाख कि लागत से किया जाएगा। इस क्रम मे विधायक ने चांडिल प्रखंड क्षेत्र के फदलोगोड़ा मे 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत आवद्ध /अनावद्ध मद से स्वीकृत अनिल महतो के घर से शिष्टपद गोप के घर तक 4 सौ फिट पीसीसी व सिमा गोदा पाथरडीह मे राकेश हेंब्रम के घर के सामने जलमिनर निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर किया। विधायक ने कहा 15 वें वित्त आयोग के दोनों योजनाओं का निर्माण करीब 13 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।
