Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा नेता गणेश माहली ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में माथा टेका, सभी के सुख शांति और समृद्धि के लिए मां दुर्गा से की कामना

भाजपा नेता गणेश माहली ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बेहरा साही, सेवा संघ खरसावां, सीनी, चमारु, दुर्गा पंडालों एवं खरसावां के प्रसिद्ध तारा मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका साथ ही क्षेत्र के लोगों को सुख शांति और समृद्धि के लिए मां दुर्गा से कामना की। मौके पर भाजपा नेता गणेश माहली ने खरसावां वासियों को शारदीय नवरात्र शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि यह संस्कृतिक धरीहर का प्रतीक भी है।

उन्होंने कहा कि दुर्गा उत्सव को एक विजय पर्व बताते हुए कहा कि जिस तरह मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया उसी तरह हमें भी अपने अंदर बैठे महिषासुर को निकालना है। तभी हम सही ढंग से दुर्गा उत्सव का आनंद ले सकेंगे। पुरे क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं दी और लोगों से आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ त्यीहार मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *