Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां-कुचाई के जंगलों और खेतो में पहुंचा हाथियों का झुंड, धान की फसल को रौंदा, लोगों में भय का माहौल

खरसावा वन क्षेत्र के अंतर्गत खरसावां-कुचाई के विभिन्न गांवो और जंगलों में हाथियों का एक झुंड देखा गया। शनिवार सुबह से कुचाई के मुंडादेव जंगल में पहुंच गए। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। दिन हो या शाम जंगलों से हाथियों का झुंड निकलकर ग्रामीण इलाकों की ओर रूख कर दिया।

शनिवार सुबह मुंडादेव गांव में हाथियों का झुंड देखने से ग्रामीणों में काफी भय बना हुआ है। कुचाई के रेगाडीह मे स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से तीन की संख्या में हाथियों के झुंड को खूंटपानी के बीज के और भगाया गया। पुनः बींज के ग्रामीणों ने जंगली हाथियों को वापस रेगाडीह के और भगा दिया।

रविवार को दोपहर पुन: विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने जंगली हाथियों को खरसावां के बोडडा के रास्ते चमरूडीह गांव की ओर भगाया। देर शाम जंगली हाथियों का झुंड आकषीर्नी पहाड़ी पर पहुंची। जंगली हाथियों ने लहलहाती धान की फसल को पैरों तले रौंद दिया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी है। जबकि वही जंगली हाथियों को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग भी पहुंच रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड शनिवार सुबह ही पहुंचा है। कई जगहों पर जंगली हाथियों के द्वारा धान के फसलों को रौंदकर बर्बाद भी कर दिया है। वहीं ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद जंगली हाथियों को दूसरी ओर खदेड़ जा रहा है। जंगली हाथियों द्वारा फसल बर्बाद किये जाने से ग्रामीण काफी चिंतित है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *