हेयर स्टाइल को लेकर फिर से सुर्खियों में आये क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी
**रांची. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियों में है. धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टा और एक्स हैंडल पर धोनी की तीन फोटोज शनिवार को शेयर की है।

फोटो में एमएसडी छोटे बाल में नजर आ रहे हैं. एक साइड उनके बाल छोटे-छोटे हैं जबकि दूसरे साइड के बाल हल्के बड़े हैं. हेयर स्टाइलिस्ट ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि महेंद्र सिंह धोनी. हमारे एकमात्र थाला. आईपीएल से पहले माही का नया लुक देख फैंस चौंक गये. हालांकि, फैंस को माही का नया लुक पसंद आ रहा है।

आलिम हकीम देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट हैं. आलिम के पास बॉलीवुड स्टार से लेकर क्रिकेटर तक अपना हेयर कट करवाते हैं. महेंद्र सिंह धोनी भी अपने हेयरस्टाइल को लेकर हमेशा सर्खियों में रहते हैं. आईपीएल के हर सीजन से पहले वह अपना लुक बदलते हैं. पिछले सीजन में माही लंबे बालों में नजर आये थे. वहीं, आईपीएल 2025 में माही छोटे बालों में दिखेंगे।
