Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में विजया दशमी मिलन सह शरद पूर्णिमा उत्सव पर जुटे भाजपाई, संगठित होने का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए हमेशा खडा मिलूंगा-गणेश माहली

खरसावां के आकर्षिणी मंदिर परिसर में विजया दशमी मिलन सह शरद पूर्णिमा उत्सव मे खरसावां विधानसभा क्षेत्र से सैकडो भाजपा कार्यकर्ताओं पहुचकर संगठित होने का संदेश दिया। साथ ही खरसावां विधानसभा में परिवर्तन का संकल्प लिया।

इस उत्सव में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता सह संभावित प्रत्याशी गणेश माहली ने भाजपाईयों में जोश भरते हुए कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन की लहर है। खरसावां के आम जनता और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए सदैव कंधे से कंधा मिलाकर में खड़ा मिलूंगा। उन्होने कहा की हेमत सरकार के गलत नीतियों के कारण झारखंड का हर वर्ग परेशान है। किसान, व्यापारी से लेकर आम जनता में त्राहि-त्राहि है। पिछले दस सालों में खरसावां के व्यापारी वर्ग को भी बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है।

आने वाला समय भाजपा पार्टी का है। झारखंड में अगली सरकार भाजपा गठबंधन ही अपने दम पर बनाएगी। जबकि जिला परिषद अध्यक्ष सह संभावित प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने कहा कि संगठन में शक्ति है। बिना संगठन के कोई भी सकारात्मक व रचनात्मक कार्य संभव नही है। हम सभी संगठित रहकर जीत हासिल करेगे और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करेगे।

इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ताओ को आम जनता का मन जीत कर विधानसभा चुनाव जीत का मंत्र दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही मजबूती के साथ चुनाव जिताने का संक्लप लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला उपाध्यक्ष गणेश माहली, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, जिप सावित्री बानरा, जिप शम्भू मंडल, सत्येन्द्र कुम्हार, लुबूराम सोय, मंटू तियु, लखराम मुंडा, रानी हेम्ब्रम, विश्वजीत प्रधान आदि सैकडो की संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *