दुर्गा पूजा मेले के दौरान बिष्टुपुर में कदमा के युवक की हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, चाकू, दो बाइक व स्कूटी बरामद

जमशेदपुर शहर में 13 अक्टूबर विजया दशमी की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग द्वारा कदमा के एक युवक देवराज पिल्लई की चाकू मारकर हत्या के बाद एक अन्य युवक को मारपीट कर घायल कर दिया था।

इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर एसपी ने डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य का सहारा लेते हुए घटना में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकारी. इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्त में आए अपराधियों के पास से मोबाइल कांड में प्रयुक्त चाकू और दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद किया गया है.
