स्कूलों में मना बाल दिवस, विद्यार्थियों संग शिक्षकों ने दी प्रस्तुति
जमशेदपुर : स्कूलों में बाल दिवस पर पंडित नेहरू की याद में 16 नवम्बर को रिवर व्यू इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रमों में नाट्य मंचन, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल थीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नेहरू के आदर्शों से स्कूलों में गुरुवार 14 नवम्बर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई थी।

वहीं 16 नवम्बर को उनके जीवन पर आधारित फिल्म, नाटय मंचन, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उनके योगदान को याद किया गया। विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पंडित नेहरू के जीव-आदर्श से प्रेरणा लेने की बात कही। बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रातः कालीन सभा में शिक्षकों द्वारा कविता, प्रेरक-प्रसंग और अभिभाषण द्वारा नेहरू जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। वहीं, तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने सुंदर चित्रकारी की। इनमें से कई बच्चों ने चाचा नेहरू और प्राकृतिक दृश्यों के आकर्षक चित्र बनाए। प्राचार्य समरजीत जाना ने सभी छात्रों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों को पेंसिल किट और छठी से 12वीं तक के छात्रों को कलम दी गई।
