Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भुवनेश्वर में झारखंड के दो पत्रकारों को राज्यपाल रघुवर दास के हाथों किया गया सम्मानित

खरसावां :- जातिय सांवादिक कल्याण बोर्ड ओड़िशा के द्वारा विश्व पत्रकार दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को अशोक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र राज्यपाल रघुवर दास के द्वारा सम्मान दिया गया.वही झारखंड से ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन से प्रदेश महासचिव प्रविन्द कुमार पाण्डेय एवं कोल्हान प्रभारी अजय कुमार महतो को भी राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान AISMJWA के प्रदेश महासचिव प्रविन्द पांडे ने कहा कि यह काफी गौरव की बात है जो अड़िशा जैसे राज्य में झारखंड के पत्रकारों को राज्यपाल के हाथों सम्मानित कराया जा रहा है.ऐसे अन्य राज्यों में भी पत्रकारों को भी सिख लेनी चाहिए.वही कोल्हान प्रभारी अजय कुमार महतो ने कहा कि आज कल पत्रकारों में हर जगह गुटबाजी चल रही है.उन्होंने पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *