Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, खुंटपानी प्रखण्ड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा हुए शामिल

भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कुचाई वकास्त मुंडारी खुंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाया गया अतिथि के रूप पर खुंटपानी प्रखण्ड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को भी आमंत्रित किया गया।

प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने भगवान बिरसा मुंडा को माला अर्पण कर प्रार्थना किया और ग्रमीणों को संबोधित करते हुए कहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने के लिए 39 मौजा के सम्मानित सदस्य गणों ने जल जंगल जमीन जंगलों के खनिज संपदा को बचाए रखने का संकल्प लिया।

खुंटपानी प्रखंड प्रमुख ने जल जंगल जमीन को लूटने वालों को चेतवानी देते हुए कहा अगर हमारे जल जंगल जमीन लूटने का प्रयास कॉर्पोरेट वाले लोग करते हैं तब तीर धनुष से स्वागत किया जाएगा। हमारे पूर्वजों ने जल जंगल जमीन को बचाए रखने के लिए कुर्बानियां दी है पूर्वजों के बलिदान को आज 15 नवंबर बिरसा जयंती को हम सभी झारखंडवासी लोग याद करते हैं।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *