Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कल से झारखंड में पांच लोकल ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द, जानिए डिटेल्स….

टाटानगर-आदित्यपुर स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक के कारण पांच लोकल ट्रेनों (Local Trains) का परिचालन कल यानी 23 नवंबर से रद्द (Cancel) रहेगा।झारखंड (Jharkhand) में लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर बेहद काम की हो सकती है।दरअसल टाटानगर-आदित्यपुर स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक के कारण पांच लोकल ट्रेनों (Local Trains) का परिचालन कल यानी 23 नवंबर से रद्द (Cancel) रहेगा।

इस दौरान रेलवे जुगसलाई क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज पर गार्डर और एंगल चढ़ाएगा।इन सभी ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द। रेलवे के अनुसार, टाटानगर से अप-डाउन में टाटानगर-गुवा, टाटानगर-हटिया, टाटानगर-बड़बिल, टाटानगर-बरकाकाना और झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।वहीं, धनबाद-टाटानगर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस को आदित्यपुर एवं आसनसोल-टाटानगर एक्सप्रेस को पुरुलिया स्टेशन तक चलाने का आदेश दक्षिण पूर्व जोन से आया है।इससे झारखंड व बंगाल के हजारों यात्रियों को दिक्कत होगी।

तीन घंटे के लाइन ब्लॉक में रेलवे क्रेन द्वारा लाइन के ऊपर दोनों तरफ से ओवरब्रिज पर गार्डर व एंगल लगाने की तैयारी में हैं।ये लोकल ट्रेनें 27 नवंबर को रहेगी रद्दकांड्रा और चांडिल स्टेशन के बीच अप-डाउन में टाटानगर-हटिया, टाटानगर-आसनसोल, टाटानगर-बरकाकाना मेमू 27 नवंबर, झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू 25, 27 और 28 नवंबर और टाटानगर-आसनसोल मेमू को 27 नवंबर को रद्द करने का आदेश दिया गया है, ताकि सबवे और FOB की मरम्मत कार्य हो सके।

इस दौरान रांची-हावड़ा इंटरसिटी को टाटानगर के बजाय मिदनापुर होकर चलाने का आदेश है।टाटा-बक्सर कल से रहेगी रद्दआद्रा मंडल में लाइन मरम्मत कार्य के कारण टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस तीन दिन 23 से 25 नवंबर तक अप-डाउन में रद्द रहेगी।जबकि टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 24 नवंबर, टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस 24 नवंबर, झाड़ग्राम-धनबाद 24 नवंबर और टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन का परिचालन 24 नवंबर को रद्द करने का आदेश है।आद्रा-बाराभूम-आद्रा मेमू, आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू और आसनसोल-आद्रा मेमू, रांची-आसनसोल मेमू व आसनसोल-बाराभूम मेमू भी 24 नवंबर को रद्द है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *