Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नई दिल्ली में इलाजरत पद्मश्री मुकुंद नायक से रक्षा राज्य मंत्री व रांची के सांसद संजय सेठ ने की मुलाकात

रांची | झारखंड के गौरव पद्मश्री मुकुंद नायक स्वस्थ हो चुके हैं। अगले तीन सप्ताह तक डॉक्टर ने उन्हें अपनी देखरेख में रखा है। उसके बाद रांची आएंगे। गुरुवार को नई दिल्ली में इलाजरत पद्मश्री से रक्षा राज्य मंत्री व रांची के सांसद संजय सेठ ने मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा।

इस दौरान पद्मश्री मुकुंद नायक ने बेहतर इलाज के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह पीएम की कलाकारों के प्रति संवेदनशीलता है कि मेरे अस्वस्थ होने की खबर पाकर उन्होंने संज्ञान लिया। मेरे लिए इससे बड़ा गौरव का विषय कुछ नहीं हो सकता कि खुद देश के कला और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी देखरेख में मेरा उपचार करवाया। यह देश के हर कलाकार के प्रति मोदी सरकार की संवेदनशीलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *