भाजपा के खरसावां विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ जटाशंकर पांडेय ने झारखंड में एनडीए सरकार बनने का किया दावा

खरसावां भाजपा के खरसावां विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ जटाशंकर पांडेय ने झारखंड में एनडीए सरकार बनने का दावा किया है। डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि कोल्हान में भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

एग्जिट पोल के आंकड़े उत्साह जनक है। 23 नवंबर को परिणाम इससे बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि हम ऐसे सरकार बनायेंगे जो हर झारखंडी के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लायेंगी। चुनाव के समय जनता से जो भी वादा किया गया है। सभी वादों को पुरा किया जायेगा।
