Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयुष्मान योजना शुरु, पिछले माह 70 गंभीर मरीजों का सस्ती दरों पर सफल ऑपरेशन

सरायकेला : आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) में अब आयुष्मान भारत योजना की सुविधा शुरू हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एनएसएमसीएच के चेयरमैन एम. एन. सिंह ने बताया कि अस्पताल ने एक माह में 70 गंभीर मरीजों के सफल ऑपरेशन सस्ती दरों पर किए हैं।

बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब अस्पताल में मरीजों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगी। एम. एन. सिंह ने बताया कि अस्पताल में पिछले एक महीने में 70 गंभीर मरीजों का सफल ऑपरेशन हुआ है, जिनमें कई जटिल मामले भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि एनएसएमसीएच ने हमेशा से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। आयुष्मान योजना की शुरुआत से एनएसएमसीएच में मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है। चेयरमैन ने यह भी कहा कि अस्पताल भविष्य में और अधिक अत्याधुनिक सुविधाओं को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल अपने सामाजिक और चिकित्सा दायित्व को निभाने में लगातार आगे बढ़ रहा है और आयुष्मान योजना की शुरुआत इसके सेवा विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *