41वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी चौंपियनशिप हेतु जिला स्तरीय तीरंदाजी चयन शिविर संपन्न, 13 तीरंदाजों का चयन

खरसावां : राजस्थान के जयपुर में आगामी 3 जनवरी से 10 जनवरी-2025 को आयोजित होने वाले 41वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी चौंपियनशिप के लिए सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय तीरंदाजी चयन शिविर का आयोजन खरसावां के दामादिरी मैदान में की गई।

इस तीरंदाजी चयन शिविर में 36 तीरंदजो ने टारगेट पर निशाना साधा। तीरंदाजों के प्रदर्शन के आधार पर 13 तीरंदाजों का चयन जिला स्तर पर किया गया। खरसावां में चयनित तीरंदाज आगामी 14 दिसबंर-2024 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जमशेदपुर में आयोजित होने वाले स्टेट तीरंदाजी चयन शिविर में भाग लेगे। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती ने बताया कि चौंपियनशिप के इंडियन राउंड सब जूनियर बालक वर्ग में माघव बिरूवा, लोखन बोदरा, कुश कुमार महतो एवं लखिराम मुंडा, इंडियन राउंड सब जूनियर बालिका वर्ग में सुमन गोप, सुनीता टुडी, दीपाली राज स्वांसी एवं नीशा महतो को चयन किया गया है।

जबकि रिकर्व राउंड सब जूनियर बालक वर्ग के लिए समीर बेहरा, नंदलाल पाहान एवं रिकर्व राउंड सब जूनियर बालिका वर्ग के लिए श्रीष्टि केरकेट्टा का चयन किया गया है। वही कंपाउंड राउंड सब जूनियर बालक वर्ग के लिए बाल कृष्णा सोरेन तथा कंपाउंड राउंड सब जूनियर बालिका वर्ग के लिए मनीषा सामड को चयनित किया गया है। जिला स्तरीय तीरंदाजी चयन ट्रायल शिविर में मुख्य रूप से जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती, कोषाध्यक्ष उत्तम मिश्रा, कोच बी एस राव, प्रेम चांद महतो, रंजनी पात्रो, एस लखन आदि उपस्थित थे।
