खरसावां पुलिस की चोरी की घटना के बाद त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
खरसावां पुलिस ने मध्य विद्यालय गांगुडीह में बीती रात हुई चोरी की घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार बताया कि बीते दोनों गांगुडीह स्कूल में अज्ञात चोरों द्वारा स्टेनिलाइनर एक पीस, युपीएस एक पीस, हेडफोन,पाटेंस 5 पीस ,बकसादी पीस, कुर्सी 17 पीस, 5 फुटबॉल तथा 5 टुल की चोरी की गई थी वही स्कूल में चोरी की घटना की लिखित शिकायत बीते सोमवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार महतो ने खरसावां थाना में लिखित शिकायत किया था।

छापेमारी के दौरान गांगुडीह गांवके जिजार कुलौ 24 वर्षय पिता सीमा कुली के घर से चोरी की सामान जप्त की गई। वहीं पूर्व में भी इसका आपराधिक इतिहास रहा है। खरसावां थाना कांड संख्या 38/8 दिनांक 20/7/2018 धारा 461/379भादाविएव खरसावां कांड संख्या 22/9 दिनांक 12/5/2019 धारा 382/379/34भादवि है। इस छापे मारी दल में उनके अलावे सजनि नागेश्वर सिंह मुंडा, मो हकीक अंसारी व खरसावां शास्त्र वल जवान शामिल थे।
