Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खुंटपानी के बडागुंटिया पंचायत में आम सभा का आयोजन, सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

खुंटपानी प्रखंड अन्तर्गत बडागुंटिया पंचायत गाँव चेन्डेया में आम सभा किया गया, जिसमे प्रखंड से संबंधित सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का समीक्षा किया गया और ग्रामीण जनताओं को सीधा लाभ दिलाने का प्रयास किया गया आम सभा में मुख्य रूप से उपस्थित खुंटपानी प्रखंड के प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक ,मुखिया हरिचरण हेम्बरम उपस्थित हुए।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जितने भी प्रखंड से सुविधा हैं सीधा ग्रामीण जनताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, आवास की सुविधा,प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ग्रामीण जनताओं को संबोधित करते हुए कहा ग्रामीण जनता को शिक्षा और स्वस्थ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है चेन्डेया जम्बुई नाचारिया काफी सुदूरवर्ती इलाका होने के कारण ग्रामीण जनता सरकार की जनकल्याणकारी योजना से वंचित है रोड की सुविधा भी नहीं होने के कारण ग्रामीण शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित सरकार के तरफ से लाभ नहीं ले पा रहे हैं आंगनबाड़ी की सुविधा भी नहीं होने के कारण छोटे बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिल पा रही है काफी सुदूरवर्ती एरिया होने के कारण सरकार के जनकल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित है।

मुखिया हरिचरण हेम्बरम ने कहा पंचायत अस्तर जितने भी समस्याएं हैं सीधा पंचायत भवन आ कर संपर्क करने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मेडिकल सुविधा का भी शिविर लगाया गया 40 जनों का इलाज कराया गया,सात ग्रामीण जनता मलेरिया का शिकायत पाया गया प्राथमिक उपचार पर सभी मरीजों को दवा दिया गया, मनरेगा योजना अंतर्गत जॉब कार्ड का विवरण किया गया, ग्रामीण जनताओं ने प्रमुख और प्रखंड विकास पदाधिकारी को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एवं विभिन्न समस्याओं से अवगत करते हुए एक मांग पत्र भी सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *