Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झामुमो में वापसी पर ये बड़ी बात बोल गये पूर्व CM चंपई सोरेन…

झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन आगामी 22 दिसम्बर से जागरूकता यात्रा शुरू करेंगे। भाजपा नेता चंपई सोरेन यह यात्रा संथाल परगना स्थापना दिवस के दिन अमर शहीद सिदो कान्हू की शहादत स्थली भोगनाडीह से शुरू करेंगे।

मीडिया के एक सवाल पर पूर्व CM चंपई सोरेन ने कहा कि वह बच्चे नहीं हैं, जो कोई गलती करें। मैंने बहुत सोच समझ कर झामुमो को छोड़ा है, अब वहां वापसी का कोई सवाल ही नहीं है। यात्रा शुरू करने से पहले चंपई सोरेन ने मीडिया से कहा कि संथाल और कोल्हान सहित राज्य के कई इलाकों में आदिवासियों की पहचान और उनकी अस्मिता खतरे में है,

सरायकेला के गोपाली बांधगोड़ा का जिक्र करते हुये भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा कि वहां पर पहले 150 परिवार आदिवासियों के और 200 महतो परिवार के रहते थे, मगर आज वहां आदिवासी परिवार खोजे से भी नहीं मिलेगा। यात्रा के दौरान वो संथाली समाज को यह बतायेंगे कि कैसे उनकी पहचान को समाप्त किया जा रहा है। कैसे उनकी जीवन पद्धति और अस्मिता पर हमला बोला जा रहा है, वहीं अगर अभी भी नहीं जागे तो आगे क्या क्या हो सकता है, यह जनता को आगे बतायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *