Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के नए पुल के समीप ग्रामीणों ने पशु तस्करी कर रहे वाहन को पकडा, चालक को किया पुलिस के हवाले

सरायकेला थाना अंतर्गत नए पुल के समीप गुरुवार को देर शाम ग्रामीणों ने पशु तस्करी कर रहे वाहन का पीछा करते हुए उसे पकड़कर वाहन चालक विश्वजीत दलाई को पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने वाहन चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि ग्रामीणों ने एक वाहन को पकड़ा है और वाहन पर छः बैल लदे हुए हैं। सूचना पर नए पुल पहुंची पुलिस ने जब वाहन चालक डांगरडिहा निवासी विश्वजीत दलाई से बैल से संबंधित कागजात को मांग की तो उसके द्वारा कोई कागजात उपलब्ध नहीं कर वाया गया।

इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर वाहन संख्या जेएच 05डीडी2047 की जब्त करते हुए सभी बेल के साथ थाना लेकर आई और वाहन चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *