Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर पुलिस ने की बाइक चोर गिरोह का खुलासा ,चोरी के पांच मोटरसाइकिल व पार्ट्स सहित सात गिरफ्तार

झारखंड: जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करने की सफलता पायी है। इस मामले में सात युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में शेख साजिम, अब्दुल कलाम मलिक उर्फ कलाम, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद आदिल, मिनहाजुद्दीन अंसारी, मोहम्मद फिरोज और मोहम्मद इमरान शामिल है। पुलिस ने उनकी निशानदेही चोरी के पांच मोटरसाइकिल और उसके पार्ट्स बरामद किए हैं.

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीश ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना के आधार पर मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 15 नेचर पार्क के अपोजिट में देर रात एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया था। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। पुलिस चेकिंग पार्टी को देखकर तीनों भागने लगे। जिसे चेकिंग दल में शामिल जवानों के सहयोग से खडेड़ कर पकड़ा गया। तीनों ने कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए मोटरसाइकिल को चोरी का होने एवं चोरी के और अन्य मोटरसाइकिल बरामद कराने की बात कही।

इसके बाद हेडक्वार्टर डीएसपी भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के नेतृत्व में पकड़े गए तीनों अपराधी मोहम्मद इमरान, अफरोज उर्फ चेपा एवं मिनहाजुद्दीन उर्फ मीनू के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशान देही पर जमशेदपुर के साकची, मानगो एवं सरायकेला के कपाली ओपी एवं अन्य क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने का खुलासा हुआ एवं पार्ट पुर्जे बरामद किए गए। उन्होने बताया कि मोटरसाइकिल के पार्ट्स पुर्जा खोलकर चेंज करने वाले एक पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *