मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ खरसावां गोली कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

खरसावां गोली कांड के 77वीं बरसी पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोली कांड के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की बुधवार को विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री शहीद बेदी पहुंचे और आदिवासी परंपरा के अनुसार श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरसावां के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यहां आकर अपने पूर्वजों की शहादत पर उन्होंने याद करना काफी सुकून देता है। उनके संघर्षों का ही परिणाम है कि आज अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हो सका है।

जब लोगों ने देश की आजादी के सपने नहीं देखे थे तब से प्राकृतिक के प्रति इनका जुड़वा रहा। आदिवासी समुदाय का अनुसरण देश दुनिया में यदि होता तो आज प्राकृतिक आपदा और पर्यावरण की लेकर बड़ी-बड़ी घटनाएं नहीं होती। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि साल के पहले दिन यहां बड़े पैमाने पर आदिवासी मूलवासी के लोग यहां जुटते हैं और अपने पूर्वजों को शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आगे और मजबूती के साथ अपने इन शहीदों के प्रति अपना सम्मान मजबूत करते हुए आगे बढ़ेंगे। हमें गर्व है कि ऐसे महापुरुष हमारे बीच रहे और उनके संघर्ष के बदौलत ही आज हम जिंदा है। अपने अधिकार की लेकर हमारी संघर्ष अनवरत चल रही है।

वहीं खरसावां गोलीकांड के शहीदों को चिन्हित किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोली कांड के लगभग 77 साल पूरे हो चुके हैं मामला काफी पुराना है। हमारी सरकार ने गुआ गोलीकांड के शहीदों को चिन्हित कर उनके परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। खरसावां गोली कांड के शहीदों को भी हमारी सरकार चिन्हित कर उनके वंशजों को उचित सम्मान देने का काम करेगी। इस मौके पर मंत्री रामदास सोरेन, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, कल्पना सोरेन, सविता महतो, जगत माझी, सुखराम उरांव, जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, गणेश महाली, लक्ष्मण टुडू, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव आदि मौजूद रहे।
