उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38 वें नेशनल गेम्स के लिए झारखंड तीरंदाजी टीम की घोषणा
उत्तराखंड में 28 जनवरी से लेकर से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले 38 वें नेशनल गेम्स के लिए झारखंड तीरंदाजी टीम की घोषणा कर दी गयी है। झारखंड तीरंदाजी टीम में सलेक्शन ट्रायल के आधार पर सरायकेला खरसावां जिला के तीन तीरंदाजों का चयन किया गया है। झारखंड की रिकर्व पुरुष-महिला टीम, इंडियन राउंड की महिला टीम ने नेशनल गेम्स के लिए पात्रता हासिल की थी। इसके अलावा कंपाउंड वर्ग में वक्तिगत रूप से भी कुछ खिलाड़ियों ने नेशनल गेम्स के लिए क्वालिफाइ किया है।

रिकर्व महिला टीम में सरायकेला खरसावां जिला के तीरदाज दीपिका कुमारी, पुरुष रिकर्व टीम के लिए सरायकेला के गुरुचरण बेसरा, तथा इंडियन राउंड महिला टीम में सरायकेला के सुमन गोप का चनय हुआ है। उभरते और संभावित पदक विजेता तीरंदाजों को खरसावां में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, सरायकेला खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्षा मीरा मुंडा, खरसावां राजमाता रानी विजया लक्ष्मी देवी आदि ने तीरंदाज सुमन गोप को सम्मानित करते हुए पदक पर अपना लक्ष्य साधने की शुभ कामना दी। इसके अलावे प्रशिक्षण बी.एस. राव, शिब कुमार कुंभकार, रजनी पात्रो, हिमांशु मोहंती को भी सम्मानित किया गया।

मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों लिए खेल और खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम अवसर है और राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजों परचम लहराएंगे। इसकी शुभकामना दी। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्षा मीरा मुंडा, सचिव सुमंत चन्द्र महांती, राजमाता रानी विजया लक्ष्मी देवी, जे.बी. तुबिद, गोपाल नारायण सिंहदेव, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रशिक्षण बी.एस. राव, शिब कुमार कुंभकार, रजनी पात्रो, हिमांशु मोहंती आदि उपस्थित थे।
