कुचाई में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल (GPFT) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
कुचाई प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल (GPFT) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को शुभ आरंभ हो गया। जिसका उद्घाटन अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 6 जनवरी को होगी प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत के कार्यशैली में सुधार लाना और ग्रामीण क्षेत्रों में की विकास को गति देना है। प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायत के सदस्यों की शामिल किया गया।

प्रशिक्षण के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को प्रशासनिक कार्यक्रम, विभिन्न सरकारी योजनाओं की समुचित जानकारी एवं गांव की समस्याओं का निराकरण करना सिखाया जाएगा। मौके पर जिला से मास्टर ट्रेनर अमरजीत सिंह, दास सोय, अखिलेश दुबे, पंकज कुंभकार, कमल, मनरेगा लेखापाल, पंचायत के रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।
