Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण एवं सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को उपयुक्त ने दिया निर्देश

सरायकेला शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने जिले विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु पहुंचे। फरियादियों से क्रम वार मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

वहीं उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारीयों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार यथोचित करवाई का निर्देश दिया। साथ ही सभी योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले अनुकंपा आधारित मामले, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत केतुबा गांव में सबर जनजाति समुदाय को महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सिलाई मशीन प्रशिक्षण, बांस एवं धास से बनने वाले सामग्रियों का प्रशिक्षण प्रदान करने संबंधित मामले आए।

इसके राजनगर प्रखंड क्षेत्र के आदरहातु गांव निवासी प्रमुख महतो का नाम अबुआ आवास योजना सूची में जोड़ने, प्रमुख महतो की पुत्री को फूलबाई किशोरी समृद्ध योजना का लाभ प्रदान करने, गम्हरिया प्रखंड के पारा शिक्षक को मृत्यु के उपरांत परिवार को सुरक्षा एवं नियमानुसार सरकार की योजनाओं का लाभ, प्राप्त हुए आवेदनों में कई मामले का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया तथा अन्य सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारी का आवेदन अग्रसरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *