Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन 16 जनवरी को

सरायकेला जिला स्तरीय किसान मेला 16 जनवरी को आत्मा कार्यालय स्थित आम बागान में लगेगा। इसमें सभी नौ प्रखंड के सैकड़ो किसान जुटेंगे।

जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेले में किसान अपने-अपने ओर से उत्पादित फल सब्जी एवं अन्य खाद्यान सामान की प्रदर्शनी करेंगे। इसमें तीन बेहतर किसानों को पुरस्कृत किया जायेगा। विभाग की ओर से सभी को प्रशस्ति पत्र मिलेगा।। मौके पर अलग-अलग स्टॉल लगेगा जहां सभी किसानों की उन्नत खेती करने की जानकारी मिलेगी। किसान भी उन्नत खेती करने में ही रही परेशानी से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं।

कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मेले के सफल आयोजन को लेकर विभाग की ओर से प्रचार प्रसार शुरू है। किसान मेला में किसानों को रीटावेटर पंप सेंट दवा छिड़कने वाली मशीन का भी वितरण किया जाएगा जिला स्तरीय किसान मेला में जिले के सभी विधायक, सांसद, जिला परिषद भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *