Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्वी सिंहभूम की चौकीदार परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के चौकीदार परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उपायुक्त कार्यालय रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन किए।

इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद बढ़ती नारेबाजी को उपायुक्त ने उनमे से पांच परीक्षार्थीयो से बुलाकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस सबंध में परीक्षार्थी राजू महतो ने बताया कि चौकीदार बहाली के लिए परीक्षा का रिजल्ट दो जनवरी को जारी हुआ है।

रिजल्ट में पूरी तरह से धाधंली हुई है। इसके लिए जो परीक्षा हुआ था उसमे जो प्रशन पुछा गया था उसमे कई गलतियां थीं । इस पर आपत्ति जताने पर फिर भी रिजल्ट जारी किया है।राजू ने कहा कि हमे आशंका है कि बहाली में धांधली हुई है। इसलिए जिला प्रशासन इस परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *