Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

टुसु पर्व आते ही खजूर गुड़ बनाने में लगे बंगाल के कारीगर

जमशेदपुर : 14 जनवरी को झारखंड में मकर संक्रांति यानी टुसू पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, कोल्हान में 10 दिनों तक लोग टुसु पर्व मनाते हैं।

वहीं बात करें टुसु पर्व में खजूर गुड़ की पीठा की तो लोग अपने घरों में खजूर गुड़ खरीद कर ले जाते हैं और खजूर गुड़ की पीठा बनाते हैं और मेहमानों को खिलाते हैं,जो काफ़ी स्वादिस्ट होता हैं।वही इस संबंध में खजूर पेड़ से गुड़ बना रहें कारीगर का कहना है कि जंगलों से खजूर की ताड़ी लाकर हमलोग आग में पकाते हैं और खजूर गुड बनाते हैं।

गुड़ बनाने में करीबन 4 से 5 घंटा लग जाता है,और काफी मीठा और अच्छा और स्वादिष्ट होता है।इसका डिमांड भी काफी होता है, प्रत्येक केजी 100 से लेकर ₹120 होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *