Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खूंटपानी के बिंज स्थित हॉर्टिकल्चर कॉलेज परिसर में दो दिवसीय एनुवल स्पोर्ट्स मीट 2024-25 का शुभारंभ

खूंटपानी के बिंज स्थित हॉर्टिकल्चर कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय एनुवल स्पोर्ट्स मीट 2024-25 शुरु हुई. कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित एनुवल स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन बिरसा कृषि विश्व विद्यालय रांची के डीन सह हॉर्टिकल्चर कॉलेज के एसोसिएट डीन डॉ डीके शाही, पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा एवं भोया पंचायत के मुखिया ने दीप प्रज्वलित कर किया.

मौके पर कृषि विश्व विद्यालय रांची के डीन सह हॉर्टिकल्चर कॉलेज के एसोसिएट डीन डॉ डीके शाही ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है. खेलकूद करने से उनका शारीरिक विकास होने के साथ साथ शारीरिक क्षमता बढ़ती है. उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों को मन लगा पढाई करने तथा कॉलेज का नाम ऊंचा करने पर बल दिया. डॉ. डी.के. शाही, डीन एग्रीकल्चर बीएयू रांची सह एसोसिएट डीन, हॉर्टिकल्चर कॉलेज वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2024-25 की समग्र व्यवस्था के साथ साथ कॉलेज के साथ स्थानीय जनप्रतिधि व्यक्तियों के क्षेत्र स्तरीय समन्वय की भी सराहना की. वह छात्रों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और अपनी संबंधित जिम्मेदारियों को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए साल भर विभिन्न प्रकार की इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने वरिष्ठ छात्रों को कनिष्ठ छात्रों के साथ स्वस्थ और मैत्रीपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि स्थास्थ्य रहने के लिये खेल-कूद जरुरी है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के दौरान टाइम मेनजमेंट पर ध्यान देने पर जोर दिया. अतिथियों ने सभी को प्रमाण पत्र व मेड़ल दे कर पुरस्कृत किया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य बामेया चोडा, उप मुखिया सिदुई हाईबुरु, बिंज के ग्राम मुंडा धनंजय हाईबुरु आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *