कुचाई में प्रखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन
कुचाई प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने दीप प्रचलित कर की इसका संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने किया।

मौके पर देवगम ने कहा कि कृषक गोष्टी का मकसद कृषि क्षेत्र की विकसित तकनीक को किसानों तक पहुंचना है, ताकि पैदावार को और बढ़ाया जाए व अन्नदाता किसान की खुशहाल बनाया जा सके। उन्होंने उपस्थित किसानों से धान की फसल सरकारी लैंम्पस में देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार लैम्पस के माध्यम से किसानों को बाजार मूल्य से ज्यादे कीमत देती है। इसीलिए सभी किसान सरकारी लैम्पस में धान को बेचें।

देवगम ने कहा कि बदलते समय के साथ कृषि के क्षेत्र में भी बदलाव की जरूरत है। इसमें किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और जौविक खेती कर उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान कृषि कार्यों के साथ-साथ सरकार के अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी तरक्की की राह प्रशस्त कर सकते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, बीटीएम राजेश कुमार, बीएओ लिमुनस, कृषि विशीषज्ञ पियूष श्रीवास्तव, कृषक मित्र आदि उपस्थित थे।
