सरायकेला : सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने संयुक्त रूप से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर सरायकेला जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने संयुक्त रूप से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा जिसमें सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने व पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने संयुक्त रूप से कहा कि सड़क सुरक्षा एवं अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है और इसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की प्रति जागरूक करना है। उन्होंने संबोधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत जिले के सभी स्कूल में जाकर बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों को बारे में जानकारी दी जाए। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों को जानकारी देना, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देना ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और मोबाइल के उपयोग से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक करना और यातायात संकेतों और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन पूरे जिले में घूमेगा और विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक वीडियो प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाएगी। इस कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी गिरजा शंकर महतो, पुलिस विभाग के अधिकारी, स्कूल शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। उपायुक्त ने कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
