सरायकेला के बांकसाई में निशुल्क फुटबॉल प्रतियोगिता 15 को, खेल कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन
सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत बांकसाई गाँव में हर साल की भांति इस साल भी मकर संक्रांति के अवसर पर दिनांक 15 जनवरी 2025 को एक दिवसीय निशुल्क पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

जिसमें प्रथम पुरस्कार भेड़ा एव द्वितीय पुरस्कार भेड़ा रखा गया है। इस खेल में 12 टीमों की मांग है, टीम पुरा नहीं होने पर भी पुरस्कार में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाएगा।इस खेल में एक ही गाँव के खिलाडी खेल सकते है।
इसके साथ साथ अन्य खेल कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़े भाग ले सकते है। उक्त आशय की जानकारी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष बबलू पाणी ने दी है।
