Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में एचएमबीपी वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, जारी किया गया गाइडलाइन

सरायकेला : झारखंड में भी एचएमबीपी वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिले के सिविल सर्जनों को संबंधित गाइडलाइन जारी किया है। सरायकेला जिले के सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा ने एच एमपीवी वायरस के संबंध में जानकारी दी।

डॉ अजय कुमार ने बताया कि देश में इस वायरस के केवल दो मामले सामने आए हैं उन्होंने कहा कि इस वायरस की लेकर भ्रम को स्थिति उत्पन्न हो रही है और लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। जैसे की कोविड-19 के दौरान हुआ था। उन्होंने स्पष्ट किया कि एच एम वीपी वायरस सामान्य सर्दी खांसी की तरह और इसका प्रभाव उतना गंभीर नहीं है हालांकि कुछ मामली में यह निमोनिया था ब्रान्काइटिस का कारण बन सकता है।

विशेष कर वैसे लोगों में जिनमे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है जैसे छोटे बच्चों, डायबिटीज के मैरिज, कुपोषित बच्चे, कैंसर के मरीज। एचआईव पॉजिटिव मरीज और गंभीर बीमारियों की दवाई का सेवन करने वाले मरीजों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है यदि राज्य में मामले बढ़ते हैं तो पुराने कोविड -19 प्रिकॉशन के तरह एहतियात बरतने की जरूरत है जैसे की सर्दी खांसी होने पर 1 मीटर की दूरी बनाना, मास्क पहनना और भीड़भाड़ से बचना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *