Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला शिक्षा अधीक्षक ने सरायकेला के चार विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कई विद्यालयों में पाई गई खामियां

जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा द्वारा जिले के सरायकेला प्रखंड अंतर्गत चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में कई विद्यालयों में खामियां पाई गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुली में गैस सिलेंडर के स्थान पर लकड़ी से मिड डे मील बनाते हुए पाया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह से स्पष्टीकरण की मांग की है साथ ही संकुल साधनसेवी, संचिता महतो को विद्यालयों का अनुश्रवण नहीं करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं उनका मानदेय भी स्थगित करने का निर्देश जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने पाया कि संकुल साधनसेवी संचिता महतो द्वारा जुलाई 2024 के बाद विद्यालय का अनुश्रवण नहीं किया गया है। प्राथमिक विद्यालय धोबाडीह में शिशु पंजी का कार्य पूर्ण पाया गया, किंतु जब गांव के ग्रामीणों से पूछा गया तब ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में कोई भी शिक्षक घर-घर जाकर सर्वे नहीं किया गया है। विद्यालय का किचन सह स्टोर मरम्मत का कार्य सही ढंग से नहीं किया गया है।विभाग द्वारा किचन डिवाइस मद में उपलब्ध कराई गई राशि से बर्तन क्रय में अनियमितता पाई गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खंखड़ा में एक पारा शिक्षक कार्यरत हैं। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सरायकेला को तत्काल उक्त विद्यालय में एक शिक्षक प्रतिनियोजन करने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय में शिशु पूंजी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

निरीक्षण के क्रम में यह भी पाया गया कि जुलाई 2024 के बाद से विद्यालय का अनुश्रवण नहीं किया गया है। प्राथमिक विद्यालय हाथी मंडा में दो शिक्षक कार्यरत हैं। एक पारा शिक्षिका उपस्थित थे एवं प्रधान शिक्षक उमेश प्रमाणिक नगर पंचायत के कार्यालय में प्रतिनियुक्त है। उपस्थित पारा शिक्षका द्वारा किसी भी तरह का अभिलेख नहीं दिखाया गया। उन्होंने बताया कि सभी अभिलेख प्रधान शिक्षक उमेश प्रमाणिक के पास है। संकुल साधनसेवी संचिता महतो ने 18 सितंबर 2024 के बाद इस विद्यालय का भी अनुश्रवण नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *