CM के दिल में है इनके लिए सम्मान, भाजपाई ने जताया आभार
रांची : झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने CM हेमंत सोरेन का आभार जताते हुये अपने ‘X’ हैंडल पर एक पोस्ट किया है।

जिसमें लिखा है कि “पिताजी जस्टिस एलपीएन शाहदेव की 13वीं पुण्य तिथि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी का श्रद्धांजलि संदेश मिला। मुख्यमंत्री जी को पूरे परिवार की तरफ से बहुत-बहुत आभार। पिताजी ने झारखंड आंदोलन की लौ को विपरीत परिस्थिति में भी बुझने नहीं दिया था। आंदोलन में वह गिरफ्तार होने वाले पहले पूर्व जस्टिस भी थे।

मुख्यमंत्री जी का यह श्रद्धांजलि संदेश दिखाता है कि उनके मन में झारखंड आंदोलनकारियों के लिए अथाह सम्मान है। एक बार फिर से आपका बहुत-बहुत आभार माननीय मुख्यमंत्री जी।”
