Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, करोड़ों की लागत से बना अपार्टमेंट हुआ ध्वस्त

झारखंड में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए Jamshedpur के मरीन ड्राइव (Marine Drive) के पास स्थित निर्माणाधीन प्रिया बाला हैरिटेज अपार्टमेंट (Priya Bala Heritage Apartment) को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की।करोड़ों रुपए की लागत से बने इस अपार्टमेंट को गिराने के लिए चार JCB मशीनों का इस्तेमाल किया गया।पहले दिन अपार्टमेंट के सामने के हिस्से को ध्वस्त किया गया। प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार तक पूरे अपार्टमेंट को गिरा दिया जाएगा।

सरकारी जमीन पर हो रहा था निर्माण

बताते चलें प्रशासन की जांच में पाया गया कि यह अपार्टमेंट जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र के उलियान इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाया जा रहा था।अपार्टमेंट का निर्माण खाता नंबर 1217, प्लॉट नंबर 55/2797, रकवा 25 डिसमिल की भूमि पर किया गया था। इसकी शुरुआत अगस्त 2024 में हुई थी।

बिल्डर पर हुई कानूनी कार्रवाई

इस अवैध निर्माण की जानकारी मिलने के बाद अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवाया था।इसके साथ ही बिल्डर कुणाल सिंह के खिलाफ जेपीएलई केस संख्या 06-24/25 के तहत मामला दर्ज किया गया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *